rastriyanaveenmail.com

लोहरदगा

झारखंड, लोहरदगा

लोहरदगा: विश्व रेबीज दिवस पर जिले में जागरूकता अभियान, लोगों को टीकाकरण और बचाव के लिए किया प्रेरित

झारखंड लोहरदगा लोहरदगा: विश्व रेबीज दिवस पर जिले में जागरूकता अभियान, लोगों को …. लोहरदगा: विश्व रेबीज दिवस पर जिले में जागरूकता अभियान, लोगों को टीकाकरण और बचाव के लिए किया प्रेरित Facebook Instagram Youtube X-twitter राष्ट्रीयनवीनमेल लोहरदगा/डेस्क: विश्व रेबीज दिवस 28 सितंबर के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों, शहरी निकायों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व आंगनबाड़ी केंद्रों में 22 से 28 सितंबर तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का मुख्य उद्देश्य कुत्ते व अन्य जानवरों के काटने की घटनाओं को कम करना और लोगों को रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से बचाव की जानकारी देना था. इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने रैली, पोस्टर-बैनर व फ्लेक्स के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जन-जागरूकता फैलाई.  सिविल सर्जन डॉ. राजु कच्छप ने बताया कि कुत्ते, बिल्ली, बंदर आदि जैसे जानवरों के काटने या खरोचने के कारण होने वाली रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, जिसका बचाव पूर्णता संभव है और संपूर्ण टीकाकरण द्वारा ही रैबीज से बचा जा सकता है. इसलिए शिक्षित करें, टीका लगवाए और रेबीज से बचे. अन्य विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर पूर्ण टीकाकरण से रेबीज पूरी तरह रोका जा सकता है. अभियान में जिले के स्वास्थ्य अधिकारी, सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाएँ एवं कर्मी सक्रिय रूप से शामिल हुए. ज्ञात हो कि जनवरी 2025 से अब तक जिले में सर्पदंश के 256, कुत्ता काटने के 1886 और अन्य जानवरों के काटने के 101 मामले दर्ज किए गए हैं. Lohardaga News Latest hindi news world rabies day देश-विदेश GST 2.0.. खाने-पीने से लेकर दवाइयों तक कई चीजें हुई सस्ती, जानें आपके काम की… 🕒 Sep 28, 2025 झारखंड गढ़वा में विश्व हिन्दू संगठन सह बजरंग दल परिषद के लोगों ने सैकड़ो गौवंश पशुओं को… 🕒 Sep 28, 2025

झारखंड, लोहरदगा

वज्रपात से 08 बकरियों की मौत, किसान परेशान

झारखंड लोहरदगा वज्रपात से 08 बकरियों की मौत, किसान परेशान… वज्रपात से 08 बकरियों की मौत, किसान परेशान Facebook Instagram Youtube X-twitter राष्ट्रीयनवीनमेल लोहरदगा/डेस्क: लोहरदगा जिला के भंडरा प्रखंड के अंतर्गत भीठा गांव में आकाशीय बिजली का कहर. यहां अचानक मौसम बदल गए और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी. इस हादसे में 08 बकरियों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया जाता है कि भीठा गांव में बुधवार की संध्या ब्रजपात होने से पशुपालक बसंत लोहरा पिता पटन लोहरा की 08 बकरियों की मौत हो गई. मूसलाधार बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ी सभी बकरियां वज्रपात की चपेट में आ गई उसी बीच आसमानी बिजली गिरने से घटनास्थल पर ही सभी बकरियों ने दम तोड़ दी. इस समय 1-2 मवेशी चरा रहे लोग भी बाल – बाल बच गए. भुक्तभोगी को लगभग 80000 हजार रुपए का नुकसान हो गया जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत भीठा के मुखिया टेले उरांव ने दी साथ ही मुखिया टेले उरांव ने पशुपालक बसंत लोहरा से मिलकर दुख जताया और अंचल कार्यालय में सूचना देकर मुआवजा देने की मांग की. 8 goat died due to lightning farmers worried देश-विदेश GST 2.0.. खाने-पीने से लेकर दवाइयों तक कई चीजें हुई सस्ती, जानें आपके काम की… 🕒 Sep 28, 2025 झारखंड गढ़वा में विश्व हिन्दू संगठन सह बजरंग दल परिषद के लोगों ने सैकड़ो गौवंश पशुओं को… 🕒 Sep 28, 2025

झारखंड, लोहरदगा

कुडू के ननतिलो में दो पक्षों में भिड़ंत, चले लाठी-डंडे, चार घायल, दो गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

झारखंड लोहरदगा कुडू के ननतिलो में दो पक्षों में भिड़ंत, चले लाठी-डंडे, चार घायल, दो गिरफ्तार कर भेजे गए जेल… कुडू के ननतिलो में दो पक्षों में भिड़ंत, चले लाठी-डंडे, चार घायल, दो गिरफ्तार कर भेजे गए जेल Facebook Instagram Youtube X-twitter राष्ट्रीयनवीनमेल रांची/डेस्क:  लोहरदगा : शनिवार 5 अक्टूबर की रात कुडू थाना क्षेत्र के ननतिलो गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. जानकारी के अनुसार, ननतिलो निवासी सहमद अंसारी एवं उसके सहयोगियों तथा लावागाई निवासी बाबर खान और उसके साथियों के बीच किसी पुराने मामले को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर टूट पड़े. झड़प में दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू में कराया गया. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध कुडू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सहमद अंसारी पक्ष की शिकायत पर कांड संख्या 104/25 और बाबर खान पक्ष की शिकायत पर कांड संख्या 105/25 दर्ज की गई है. दोनों मामलों में नामजद अभियुक्त सहमद अंसारी और बाबर खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लोहरदगा जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है. Lohardaga News Kudu News Two Arrested देश-विदेश GST 2.0.. खाने-पीने से लेकर दवाइयों तक कई चीजें हुई सस्ती, जानें आपके काम की… 🕒 Sep 28, 2025 झारखंड गढ़वा में विश्व हिन्दू संगठन सह बजरंग दल परिषद के लोगों ने सैकड़ो गौवंश पशुओं को… 🕒 Sep 28, 2025

Scroll to Top