ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 2 दिन तक खराब रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट
- होम
- राजनीति
- BJP प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू,..
BJP प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
- By: Rastriyanaveenmail
- October 03 2025 10:29:40 AM

राष्ट्रीयनवीनमेल
रांची/डेस्क: भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय के बाहर पटाखे छोड़ और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई.
सांसद आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, चंपई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पाण्डेय, अभयकांत प्रसाद, पी एन सिंह सहित पार्टी का आभार जताया. 4 अक्टूबर को रांची महानगर भाजपा द्वारा जिला कार्यालय में अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदित्य साहू एक अनुभवी नेता हैं. उनके योगदान से संगठन को मजबूती मिलेगी. वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर आदित्य साहू ने कहा कि कार्यकर्ता हूं, कार्यकर्ता रहूंगा.
दशहरा बीतते ही भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने अपने महत्वपूर्ण फैसले के तहत झारखंड भाजपा के लिए नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सांसद आदित्य साहू की घोषणा की. इसके तुरंत बाद आदित्य साहू को बधाई देने वालों का तांता लग गया. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, डॉ रविंद्र कुमार राय, दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पाण्डेय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, अभय कांत प्रसाद, पीएन सिंह, सहित हजारों लोगों ने आदित्य साहू को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी.
प्रदेश कार्यालय में हुआ स्वागत
अपराह्न 3 बजे आदित्य साहू प्रदेश कार्यालय पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ देकर आदित्य साहू का स्वागत किया. स्वागत करने वालों में उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, सरोज सिंह, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, वरुण साहू, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, सहित बड़ी संख्या में महानगर और ग्रामीण जिला के कार्यकर्ता शामिल हुए.
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय का स्वागत है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदित्य साहू बूथ स्तर से इस मुकाम तक पहुंचे हैं. लंबा राजनीतिक अनुभव है, संसदीय कार्यों का भी अनुभव भी एक सांसद के रूप में है. कहा कि इनके अनुभव और कार्यक्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा. राज्य में पार्टी और मजबूत होगी. उन्होंने आदित्य साहू को नए दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके यशस्वी जीवन की मंगलकामना की.
कार्यकर्ता हूं कार्यकर्ता ही रहूंगा: आदित्य साहू
झारखंड भाजपा के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने नए दायित्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का आभार प्रकट किया. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, डॉ रविंद्र कुमार राय, दीपक प्रकाश, रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पाण्डेय के प्रति भी अपनी कृतज्ञता प्रकट की.
आदित्य साहू ने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति वे सदैव आभारी रहेंगे जिन्होंने उनके ऊपर बड़ा भरोसा जताया है. आदित्य साहू ने कहा कि मैं कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता बनकर ही पार्टी का कार्य करता रहूंगा. पार्टी की जिम्मेवारी बदलती रहती है लेकिन कार्यकर्ता भाव कभी नहीं बदलना चाहिए.
उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी संगठन बनाने केलिए कार्य करता रहूंगा. कहा कि राज्य की भ्रष्ट निकम्मी सरकार की नाकामियों को उजागर कर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का उनका सपना है, जिसके लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गण, वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करूंगा. उन्होंने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया.

